Site icon Dainik Savera Times

नक्सली हिंसा को मार्च 2026 तक समाप्त कर दिया जाएगा : अमित शाह

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कई राज्यों में नक्सली हिंसा अंतिम चरण में है और 31 मार्च 2026 तक इसे पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि मजबूत सुरक्षा प्रणाली विकसित की जा रही है, ताकि कोई घुसपैठिया सीमा पार न कर सके। बयान के अनुसार, शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद का दौर आंतरिक सुरक्षा के इतिहास में ‘स्वर्ण युग’ रहा है।

उन्होंने कहा कि 11 राज्यों में फैला नक्सलवाद भी गंभीर समस्या रहा है, लेकिन अब इसे खत्म करने के करीब पहुंच चुके हैं। शाह ने बताया कि पूर्वोत्तर में 10,000 से अधिक युवाओं ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा अपनाई है और 12 से अधिक शांति समझौतों से शांति स्थापित हुई है। गृह मंत्रलय देशभर में सीसीटीवी नैटवर्क और सीमाओं के आधुनिकीकरण पर काम करेगा तथा नए आपराधिक कानूनों को पूरी तरह लागू करेगा। समारोह में उन्होंने दिल्ली पुलिस की सराहना भी की।

Exit mobile version