Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

नक्सलियों ने पूर्व उप प्रमुख को मौत के घाट उतारा, पर्चा छोड़ ली जिम्मेदारी

रांचीः पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के अति नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र के रायगढ़ा में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में पूर्व उप प्रमुख कमल पूर्ती की गोली मार कर हत्या कर दी। नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चा छोड़कर हत्याकांड की जिम्मेदारी भी ली है। यह घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को घटनास्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। नक्सलियों ने पूर्व उप प्रमुख कमल पुर्ती को पुलिस मुखबिर बताया है। घटनास्थल पूर्व उप प्रमुख के गांव रायगाड़ा से करीब आधा किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। चाईबासा जिले में बीते चार महीनों में मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों में छह लोगों की हत्या की है।

Exit mobile version