Site icon Dainik Savera Times

Nayab Singh Saini दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने, PM Modi की उपस्थिति में राज्यपाल ने दिलाई शपथ

चंडीगढ़: नायब सिंह सैनी हरियाणा के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। पंचकूला में आयोजित भव्य और बड़े समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ 11 कैबिनेट और दो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी बने हैं। कैबिनेट मंत्रियों में अनिल विज, कृष्ण पंवार, राव नरबीर सिंह, महीपाल ढांडा, विपुल गोयल, डॉ. अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव शामिल हैं जबकि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर राजेश नागर और गौरव गौतम शामिल हैं। पंचकूला में आयोजित इस समारोह में हजारों लोग पहुंचे। भाजपा के लिए हरियाणा में तीसरी बार लगातार सरकार बनने का राजनीतिक महत्व है। इसलिए इस समारोह को बड़ा किया गया है। श्रुति चौधरी ने अंग्रेजी में शपथ ली जबकि मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

Exit mobile version