Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ चुनाव: 20 सीटों पर 12 बजे तक लगभग 28 प्रतिशत मतदान

November 7, 2023

छत्तीसगढ़ चुनाव: 20 सीटों पर 12 बजे तक लगभग 28 प्रतिशत मतदान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के पहले चरण की घुर नक्सल इलाके की 10 सीटों समेत कुल 20 सीटों पर 12 बजे तक लगभग 28 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। मतदान शान्तिपूर्ण चल रहा है। राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर में लगभग 21 प्रतिशत,बीजापुर में 11 प्रतिशत,मोहला मानपुर में 37 प्रतिशत,राजनांदगांव में 23 प्रतिशत, सुकमा में 14 प्रतिशत,कांकेर में 38 प्रतिशत,कबीरधाम में 28 प्रतिशत, कोण्डागांव में 33 प्रतिशत,खैरागढ़ में 27 प्रतिशत,दंतेवाड़ा में 26 प्रतिशत तथा नारायणपुर में 24 प्रतिशत मतदान की सूचना मिली है।

बर्मिंघम ज्यूरी सेवा से हटाया गया ब्रिटिश सिख, जाने वजह

इस चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से नक्सल प्रभावित दस विधानसभा क्षेत्रों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में सवेरे सात बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे समाप्त हो जायेगा जबकि 10 विधानसभा क्षेत्रों पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में सवेरे आठ बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक यहां मतदान होगा।

हिंदुओं के पवित्र चिन्ह स्वस्तिक को लेकर कनाडाई PM Trudeau ने दिया बड़ा बयान

मतदान के लिए कुल 5304 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं,इनमें 102 आदर्श मतदान केन्द्र जबकि 200 सौ संगवारी मतदान केन्द्र है।इसके साथ ही 20-20 मतदान केन्द्र दिव्यांगों एवं युवा मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किया जा रहा है। 5304 मतदान केन्द्रों में 2431 मतदान केन्द्रों पर बेव कास्टिंग की व्यवस्था की गई है।इन 20 विधानसभा क्षेत्रों में दो विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव एवं कवर्धा में प्रत्याशियों की संख्या 16 से अधिक हैं इस कारण इस क्षेत्र में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दो -दो ईवीएम मशीने लगाई गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें