Site icon Dainik Savera Times

करनाल में संदिग्ध परिस्थितियों में करीब 4 दर्जन गायों की मौत, जांच जारी

करनाल में संदिग्ध परिस्थितियों में गोशाला में करीब 4 दर्जन गायों की मौत होने का मामला सामने आया है। यह गौशाला नगर निगम के अधीन चलाई जा रही थी। गायों की मौत गांव फूसगढ़ स्थित बाबा बंसी वाले गौ सेवा धाम में हुई। हालांकि गायों की मौत के पीछे जहरीला चारा होने की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल मौत के असल कारण जाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version