Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोक सभा चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान हुआ

April 19, 2024

लोक सभा चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान हुआ

नयी दिल्ली: लोक सभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम पांच बजे तक औसतन 59.66 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, शाम पांच बजे तक पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 77.57 प्रतिशत और बिहार में सबसे कम 46.32 प्रतिशत वोट डाले गये थे। पहले चरण में सबसे ज्यादा 102 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर 77.57 प्रतिशत, त्रिपुरा की एक सीट पर 76.10 प्रतिशत, मणिपुर में दो सीटों पर 67.66 प्रतिशत, मेघालय में दो सीटों पर 69.91 प्रतिशत और असम में पांच सीटों पर 70.77 प्रतिशत वोट पड़े थे।

पुड्डुचेरी में एक सीट पर 72.84 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ की एक सीट पर 63.41 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसी तरह जम्मू-कश्मीर में एक सीट पर 65.08 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में पांच सीट पर 63.25 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश में दो सीट पर 63.27 प्रतिशत, सिक्किम में एक सीट पर 68.06 प्रतिशत, नागालैंड में एक सीट पर 55.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मिजोरम में एक सीट पर 52.73 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में आठ सीटों पर 53.56 प्रतिशत, उत्तराखंड में पांच सीटों पर 57.54 प्रतिशत, अंडमान-निकोबार में एक सीट पर 56.87 प्रतिशत, महाराष्ट्र में पांच सीटों पर 54.85 प्रतिशत, लक्षद्वीप में एक सीट पर 59.02 प्रतिशत, राजस्थान में 12 सीटों पर 50.27 प्रतिशत, तमिलनाडु की 39 सीटों पर 62.02 प्रतिशत वोट डाले गये थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें