Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक तैयारियाँ शुरू: रेखा गुप्ता

March 15, 2025

दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक तैयारियाँ शुरू: रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विकसित दिल्ली संकल्प पत्र” के तहत राजधानी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आज दिल्ली वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा राजधानी में धूल प्रदूषण कम करने के लिए मानसून को छोड़कर अब से पूरे साल स्प्रिंकलर्स और स्मॉग गन्स तैनात रहेंगी। साथ ही बॉर्डर एरिया में वाहनों की जाँच के लिए एनफोर्समेंट टीम को बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए है। सभी रोड ओनिंग एजेंसियो को सड़को की मरम्मत और साफ सफाई से सम्बंधित साप्ताहिक रिपोर्ट भी देने के निर्देश दिए गए है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। “विकसित दिल्ली संकल्प पत्र” के तहत राजधानी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियो के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान जिसमे दिल्ली के वायु प्रदूषण को बढ़ाने वाले सभी कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली का प्रदूषण बढ़ाने में बाहर से आने वाले वाहन भी योगदान देते है। इसी कारण आज दिल्ली के बॉर्डर एरिया में वाहनों की प्रदूषण संबंधी जाँच के लिए सभी सम्बंधित विभागों को एनफोर्समेंट टीम बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही दिल्ली बॉर्डर के एंट्री पॉइंट पर प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Punjab Weather Update: पंजाब में बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें