Site icon Dainik Savera Times

नीरज चोपड़ा को सेना से मिला बड़ा सम्मान; बने आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल

नयी दिल्ली: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भारत के भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।

भारत सरकार की साप्ताहिक आधिकारिक पत्रिका गजट ऑफ इंडिया के अनुसार यह नियुक्ति 16 अप्रैल 2025 से प्रभावी हुई है। नीरज 26 अगस्त 2016 को नायब सूबेदार के रूप में भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में पहली बार शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें: Himachal: हमीरपुर-सुजानपुर-पालमपुर सड़क का मुद्दा संसद में गूंजा, MP सिकंदर ने उठाया मामला

Exit mobile version