Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : नीट के लिए तीन को 8 केंद्रों पर परीक्षा

93-thousand-candidates-will-appear-for-the-exam

93-thousand-candidates-will-appear-for-the-exam

करनाल। कर्णनगरी के डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि नीट 2026 का आयोजन तीन मई को होगा। जिला में परीक्षा के दृष्टिगत आठ परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिनमें 2732 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

बैठक में दिए आवश्यक दिशानिर्देश

परीक्षा में परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में परीक्षा के लिए सीईओ अमित कुमार को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में नीट 2026 परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय तथा बिजली की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

केंद्रों में किए परीक्षा देने के इंतजाम

इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों में रैम्प तथा व्हील चेयर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के बाहर सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर एक एएसआई सहित चार कांस्टेबल नियुक्त किए जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मोबाइल का प्रयोग प्रतिबंधित रहे और अधिकृत व्यक्ति ही मोबाइल का प्रयोग करें।

सुरक्षा तंत्र रखेगा पूरी निगरानी

कंट्रोल रूम से लेकर परीक्षा केंद्रों तक और परीक्षा केंद्रों से कंट्रोल रूम तक प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षा तंत्र की निगरानी में हो। कोई भी व्यक्ति यदि किसी भी तरह से नियमों की अवहेलना करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक लाने ले जाने के लिए बसों का प्रबंध भी किया जाएगा। बैठक में सीईओ जिला परिषद अमित कुमार,एसडीएम देवेंद्र शर्मा, डीईओ रोहताश वर्मा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version