Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

NEET paper leak case: 6 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी, 10 लाख रुपए में खरीदा था पेपर

May 24, 2026

NEET paper leak case: 6 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी, 10 लाख रुपए में खरीदा था पेपर

NEET paper leak case: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार की रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को सीबीआई ने उसे दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। आरोपी को स्पेशल जज रुचि अग्रवाल असरानी की अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 6 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सीबीआई के अनुसार, शुभम खैरनार महाराष्ट्र के नासिक जिले के नंदगांव का रहने वाला है। उसने मध्य प्रदेश की श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी से बीएएमएस (आयुर्वेद) की पढ़ाई की है। जांच एजेंसी का आरोप है कि शुभम ने पुणे के एक संदिग्ध व्यक्ति से नीट का पेपर 10 लाख रुपए में खरीदा था और बाद में उसे हरियाणा के एक खरीदार को 15 लाख रुपए में बेच दिया।

ये भी पढ़ें- हनीट्रैप में बुजुर्ग को फंसा मांगे थे 25 लाख, अब सात को 10 साल कैद

 

2 जून तक न्यायिक हिरासत में 5 आरोपी
गौरतलब है कि सीबीआई ने शुभम खैरनार को 13 मई को नासिक से गिरफ्तार किया था। इससे पहले, 20 मई को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उसकी 5 दिन की CBI कस्टडी बढ़ाई थी। मामले में गिरफ्तार अन्य पांच आरोपी फिलहाल 2 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं।

6 लोग हुए गिरफ्तार
CBI ने अब तक पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के आरोप में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नासिक निवासी शुभम खैरनार, जयपुर के मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल, गुरुग्राम के यश यादव तथा महाराष्ट्र के अहिल्या नगर निवासी धनंजय लोखंडे शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- अगले सीजन कप्तान बदल सकती है LSG, डायरेक्टर ने दिए ये संकेत

 

नए सिरे से आयोजित होगी परीक्षा
बता दें कि 3 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप सामने आए थे, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। एजेंसियों की शुरुआती जांच में परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठे। इसी आधार पर परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया और अब इसे नए सिरे से आयोजित किया जाएगा।

CBI कर रही जांच
इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। CBI अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक के पीछे कौन सा नेटवर्क या सिंडिकेट काम कर रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें