Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पहली बार इसी ने चुराया था पेपर

July 16, 2024

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पहली बार इसी ने चुराया था पेपर

NEET Paper Leak Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नीट पेपर लीक मामले दो और लोगों को गिरफ्तार की है। दोनों आरोपियों को पटना और हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है। पटना से गिरफ्तार किए गए पहले आरोपी पंकज सिंह उर्फ आदित्य ट्रंक से नीट का प्रश्नपत्र चुराथा था। जबकि, हजारीबाग से गिरफ्तार दूसरा आरोपी राजू सिंह चोरी किए गए प्रश्नपत्रों को बांटने में शामिल था।

नीट का पेपर चुराने वाला शख्स गिरफ्तार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज कुमार उर्फ आदित्य ने जिस ट्रंक से पेपर जा रहा था, उसमें से ही पेपर चोरी किया था। इसके बाद उस पेपर को पंकज का साथी राजू सिंह ने ही बांटा था। बताया जा रहा है कि पंकज झारखंड के बोकारो का रहने वाला है और जमशेदपुर से पढ़ाई की है। लेकिन सीबीआई ने पंकज कुमार को पटना से गिरफ्तार किया है। जबकि, राजू सिंह को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है।

अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी है
सीबीआई लगातार नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के ठिकानों पर छापा मार रही है। कुछ दिन पहले सीबीआई ने झारखंड से रॉकी यादव नाम के एक आरोपी को गिफ्तार किया था। वो अभी भी सीबीआई की रिमांड पर है। अब तक इस मामले में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

नीट-यूजी 2024 परीक्षा का आयोजन 5 मई को 23.33 लाख छात्रों के लिए 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर किया गया था, जिसमें 14 विदेशी शहर भी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें