Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीट पेपर लीक मामला: सीबीआई ने मुंबई से एक और सॉल्वर को किया गिरफ्तार

July 31, 2024

नीट पेपर लीक मामला: सीबीआई ने मुंबई से एक और सॉल्वर को किया गिरफ्तार

पटना: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की कार्रवाई जारी है। सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में एक और सॉल्वर को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम रौनक बताया जा रहा है। सॉल्वर रौनक 5 मई को झारखंड के हजारीबाग में मौजूद था और उसने भी अन्य छात्रों के साथ मिलकर प्रश्न पत्र हल किया था। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई आरोपी रौनक की तलाश कर रही थी। सीबीआई को उसके मुंबई में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने सॉल्वर रौनक को सोमवार में कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 3 अगस्त तक सीबीआई रिमांड में भेज दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें