Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

NEET RE-Exam 21 जून को, इन चीजों को ले जाने की मनाही, पढ़ लें गाइडलाइंस

June 19, 2026

NEET RE-Exam 21 जून को, इन चीजों को ले जाने की मनाही, पढ़ लें गाइडलाइंस

NEET RE-Exam is on June 21 : नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून को होने वाली NEET UG RE-EXAM के लिए उम्मीदवारों के ड्रेस कोड और परीक्षा केंद्र में बरती जाने वाली एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने सभी अभ्यर्थियों से कहा है कि वे परीक्षा के दिन निर्धारित नियमों का पालन करें, जिससे सुरक्षा जांच और परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

पारदर्शी होनी चाहिए पानी की बोतल

NTA के अनुसार सभी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के अंदर पारदर्शी पानी की बोतल लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड को बारिश से सुरक्षित रखने के लिए पारदर्शी प्लास्टिक पाउच में भी रख सकते हैं। धार्मिक प्रतीकों और विशेष वस्त्रों को मिली अनुमति: एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीक या वस्त्र जैसे पगड़ी, हिजाब या अन्य धार्मिक परिधान पहन सकते हैं। हालांकि ऐसे अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना होगा, जिससे फ्रिस्किंग प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके।

ऐसे चप्पल और जूते पहनें

हल्के कपड़ों को दी गई प्राथमिकता: NTA ने उम्मीदवारों को हल्के और साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी है। आवश्यकता होने पर फुल स्लीव कपड़े या ऊनी कपड़े पहनने की अनुमति होगी, लेकिन ऐसे अभ्यर्थियों को भी अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ सकता है। चप्पल और लो-हील फुटवियर परीक्षा के लिए सबसे उपयुक्त रहेंगे। हाई-हील या भारी जूते पहनने वाले उम्मीदवारों की अतिरिक्त जांच की जा सकती है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध: परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, संचार उपकरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

आभूषण भी रखने होंगे बाहर

यदि किसी अभ्यर्थी के पास ऐसे उपकरण पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। NTA ने स्पष्ट किया है कि धातु की वस्तुएं, बड़े बेल्ट बकल, भारी आभूषण और अन्य एक्सेसरीज परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे सामान घर पर ही छोड़कर आएं। प्रवेश से पहले होगी अनिवार्य फ्रिस्किंग: सभी उम्मीदवारों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अनिवार्य सुरक्षा जांच की जाएगी। एजेंसी ने अभ्यर्थियों से निर्धारित रिपोर्टिंग समय पर केंद्र पहुंचने का आग्रह किया है, जिससे बिना किसी तनाव के जांच प्रक्रिया पूरी हो सके।

NTA ने दी ये चेतावनी

NTA ने चेतावनी दी है कि ड्रेस कोड और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से मना किया जा सकता है। एजेंसी ने सभी उम्मीदवारों से सहयोग करने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें