Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

NEET री-एग्जाम: पेपर लीक की अफवाहों पर NTA का बड़ा बयान, छात्रों से की खास अपील

June 6, 2026

NEET री-एग्जाम: पेपर लीक की अफवाहों पर NTA का बड़ा बयान, छात्रों से की खास अपील

नेशनल डेस्कः नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2026 की पेपर लीक घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से प्रश्न-पत्र के लीक होने परीक्षा से पहले मिल जाने या बिक्री का दावा किया जा रहा है। इसी को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है।

ये भी पढ़ें :-

एनटीए ने पोस्ट में लिखा कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर फैल रहे कुछ ऐसे मैसेज दिखे हैं, जिनमें नीट (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा के प्रश्न-पत्र के ‘लीक’ होने, पहले से मिल जाने या ‘बिक्री’ का दावा किया जा रहा है। ये दावे झूठे और धोखाधड़ी वाले हैं और इनका मकसद लोगों को गुमराह करना है। ऐसा कंटेंट संगठित नकल कराने वाले गिरोहों का काम है, जो छात्रों और उनके परिवारों की चिंता का फायदा उठाते हैं। उनका मकसद नकली ‘पेपर’ बेचकर पैसे ऐंठना है और फैल रहा हर ऐसा दावा मनगढ़ंत है।

एनटीए ने साफ शब्दों में कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता पूरी तरह बरकरार है। सभी उम्मीदवारों के लिए निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी सुरक्षा उपाय किए गए हैं। एनटीए ऐसे गलत काम करने वाले चैनलों, अकाउंट्स और कंटेंट की पहचान कर रहा है और उन्हें संबंधित प्लेटफॉर्म और साइबर-क्राइम अधिकारियों को रिपोर्ट कर रहा है ताकि उन्हें तुरंत हटाया जा सके और कार्रवाई की जा सके।

इसी के साथ एनटीए कानून प्रवर्तन और साइबर अपराध अधिकारियों के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज करा रहा है। ऐसा धोखाधड़ी वाला कंटेंट बनाना, फैलाना या आगे भेजना और छात्रों को धोखा देने की कोशिश करना, एक गंभीर दंडनीय अपराध है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एनटीए ने उम्मीदवारों और अभिभावकों को सलाह दी कि वे ऐसे किसी भी मैसेज पर ध्यान न दें, पैसे न दें या उसे आगे न भेजें। इसी के साथ धोखाधड़ी वाली इन बातों के झांसे में न आएं।

हम सभी उम्मीदवारों से अपील करते हैं कि वे इन अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल एनटीएन की वेरिफाइड वेबसाइट और चैनलों के जरिए जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। उम्मीदवारों को कोई भी सही जानकारी इन्हीं स्रोतों से मिलेगी। इसी के साथ एनटीए ने नीट (UG) 2026 में शामिल होने वाले हर उम्मीदवार से कहा है कि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी तैयारी पर ध्यान दें। आपकी कड़ी मेहनत ही मायने रखती है और एनटीए निष्पक्ष, सुरक्षित और विश्वसनीय परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें