Site icon Dainik Savera Times

NEET SS 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें कैसे करें Apply

NEET SS 2025 : NEET SS के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। ऐसे में NEET SS 2025 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो सुपर स्पेशियलिटी में अपनी शिक्षा आगे बढ़ाना चाहते हैं। वो इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन पत्र भर सकते हैं। इस वर्ष आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। आइए खबर में विस्तार से जानते है…

आवेदन करने की पात्रता

NEET SS 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री होनी चाहिए। इसमें MD, MS या DNB और इनके समकक्ष योग्यताएँ शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों को 30 अप्रैल 2025 तक यह योग्यता प्राप्त होने की संभावना है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित विषय से जुड़ी विस्तृत जानकारी और पात्रता मानदंड के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।

आवेदन प्रक्रिया

NEET SS 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

–सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
–होमपेज पर NEET SS 2025 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
–लिंक पर क्लिक करते ही एक नई विंडो खुलेगी, जहाँ उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
–रजिस्ट्रेशन के बाद आवश्यक विवरण भरें और आवेदन फॉर्म पूरा करें।
–फॉर्म सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
–अंतिम रूप से आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

परीक्षा की तिथि

NEET SS 2025 की परीक्षा 26 और 27 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा CBT (Computer Based Test) मोड में आयोजित होगी और देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में होगी। NBEMS ने हाल ही में परीक्षा तिथि में दो बार संशोधन किया है। प्रारंभ में परीक्षा 6 और 7 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली थी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2025
परीक्षा की तिथि: 26 और 27 दिसंबर 2025

Exit mobile version