Site icon Dainik Savera Times

NEET स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कमरे में लटका मिला शव; मरने से पहले रिकॉर्ड किया था वीडियो

NEET student commits suicide

NEET student commits suicide: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। जहां नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 साल के छात्र ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसमें मौत की वजह बताई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का बयान 

पुलिस के मुताबिक, 22 साल का छात्र लंबे समय से नीट परीक्षा पास करने की कोशिश में लगा हुआ था लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही थी। इससे वह काफी तनवा में था। गुरूवार की रात को अपने कमरे में पढ़ने के लिए गया था। जब अगली सुबह काफी देर वह उठा नहीं तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बेटे का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।

मौत के लिए सिर्फ मैं ही जिम्मेदार हूं: छात्र 

घटना की जानकारी मिलने के बाद विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से कूछ सबूत इकट्टा किए। पुलिस की जांच में पता चला की छात्र ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किया था। जिसमें छात्र ने अपने दर्द का सांझा करते हुए कहा कि कई प्रयासों के बाद भी मैं नीट परीक्षा पास नहीं कर पाया, इसलिए मैंने यह कदम उठाया है। मेरी मौत के लिए सिर्फ मैं ही जिम्मेदार हूं।

Exit mobile version