Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

NEET UG Exam 2026: परीक्षा के दिन वेस्टर्न रेलवे ने खत्म किए जंबो ब्लॉक, UP में बसों के किराए में 50% छूट

June 17, 2026

NEET UG Exam 2026: परीक्षा के दिन वेस्टर्न रेलवे ने खत्म किए जंबो ब्लॉक, UP में बसों के किराए में 50% छूट

NEET UG Exam 2026: 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। वेस्टर्न रेलवे ने घोषणा की है कि परीक्षा के दिन रेलवे पर कोई ‘मेगा ब्लॉक’ नहीं होगा।

वेस्टर्न रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 21 जून को निर्धारित नीट परीक्षा के मद्देनजर कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा। उपनगरीय सेवाएं कार्यदिवस के समय के अनुसार चलेंगी, जबकि एसी उपनगरीय सेवाएं रविवार के समय के अनुसार चलेंगी।

UP की बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि 21 जून को प्रदेश के 59 जनपदों में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में लगभग साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए।

ये भी पढ़ें- PM Modi और ट्रंप के बीच बाइलेटरल मीटिंग आज, एनर्जी इंपोर्ट समेत इन बड़े मुद्दों पर चर्चा संभव

 

साथ ही अन्य जनपदों में परीक्षा देने पहुंचने वाले ऐसे अभ्यर्थियों के लिए, जिनके पास ठहरने की व्यवस्था न हो, आवश्यक अस्थायी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी
मुख्यमंत्री ने एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर अफवाह, भ्रामक अथवा गलत सूचनाएं प्रसारित करने के प्रयासों पर कड़ी निगरानी रखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

मध्य प्रदेश में तैयारियों की समीक्षा
राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के मद्देनजर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सरकारी अधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का ‘पारदर्शी, सुरक्षित और त्रुटि-मुक्त संचालन’ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह परीक्षा 21 जून को आयोजित होने वाली है।.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में भगवान राम की 81 फीट ऊंची प्रतिमा को लेकर विवाद, सड़कों पर उतरे लोग

 

उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की विश्वसनीयता सटीक योजना और त्रुटिरहित क्रियान्वयन पर निर्भर करती है।

मुख्यमंत्री यादव ने एक बयान में कहा कि नीट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। सभी तैयारियां पहले से पूरी होनी चाहिए, और परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जानी चाहिए। किसी भी स्तर पर कोई चूक या त्रुटि नहीं होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें