Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : नीट-यूजी परीक्षा आज, 175 केंद्रों पर होगी परीक्षा

93-thousand-candidates-will-appear-for-the-exam

93-thousand-candidates-will-appear-for-the-exam

चंडीगढ़। रविवार यानी 3 मई को प्रदेश के 175 केंद्रों पर 65 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए सरकार ने पूरी व्यवस्थ कर ली है। समय-समय पर इसकी सूचना भी अलग-अलग माध्यमों से दी जा चुकी है।

ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था को दोगुना किया गया है। छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग जांच काउंटर स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक 100 परीक्षार्थियों पर एक सुरक्षा जांच काउंटर तथा 48 परीक्षार्थियों पर एक बायोमेट्रिक उपकरण लगाया जाएगा।

सीसीटीवी की जद में होगी परीक्षा

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे निगरानी होगी। जैमर को दोपहर 1:45 बजे से सक्रिय किया जाएगा, जिससे कि बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस दौरान इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रहेगी, ताकि कोई भी व्यक्ति परीक्षार्थियों को भ्रमित न कर सके। जरूरत पड़ने पर परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए डायल 112 सेवा का भी उपयोग किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

Exit mobile version