नई दिल्ली: पटना हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 13 लोगों की हिरासत शुक्रवार को सीबीआई को सौंप दी। केंद्रीय जांच एजैंसी अब इन आरोपियों से हिरासत में पूछताछ कर सकेगी और उनका सामना मामले के ‘मास्टरमाइंड’ रॉकी उर्फ राकेश रंजन से करा सकेगी, जिसे वीरवार को गिरफ्तार किया गया था। एजैंसी ने राज्य पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 13 व्यक्तियों की हिरासत उसे सौंपे जाने का अनुरोध किया था। इन आरोपियों को कुछ दिन पुलिस हिरासत में रखने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सूत्रों के अनुसार, आरोपी सिर्फ 2 से 4 दिन बिहार पुलिस की आíथक अपराध इकाइयों की हिरासत में रहे और फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीबीआई ने तर्क दिया कि उसे इन आरोपियों की पुलिस हिरासत की शेष अवधि के लिए उनकी हिरासत सौंपी जा सकती है, जो 11-13 दिन की हो सकती है। सीबीआई के इस अनुरोध को हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया।
नीट-यूटी मामला : पटना हाईकोर्ट ने CBI को 13 आरोपियों की हिरासत सौंपी

