नेपाल सरकार ने युवाओं के सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटा लिया है। सरकार ने फेसबुक, एक्स और व्हाट्सएप समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है। तीन दिन से जारी इस बैन के खिलाफ देशभर में हुए हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 20 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। आपको बतादें कि आपात कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने बैन हटाने का ऐलान किया ।
ये भी पढ़ें: ओडिशा में बड़ा धमाका: LPG सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

