Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

चलती बस का दरवाजा खुलने से नीचे गिरी नेपाली युवती, मौत

April 25, 2023

चलती बस का दरवाजा खुलने से नीचे गिरी नेपाली युवती, मौत

हमीरपुर (कपिल) : हमीरपुर और मंडी जिला की सीमा पर स्थित टिहरा मोड़ पर मंगलवार प्रात: हुई एक दुर्घटना में नेपाली युवती की मौत हो गई है। युवती अन्य लोगों के साथ अवाहदेवी से एचआरटीसी बस नंबर एचपी 67- 5124 में सवार होकर टिहरा जा रही थी। अचानक बस का पिछला दरवाजा खुला और युवती सड़क पर गिर गई। परिजन उसे निजी गाड़ी में सिविल अस्पताल टौणी देवी ले आए जहां डॉक्टरों से इसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवती की पहचान पूनम पुत्री अमर सिंह निवासी अवाहदेवी के रूप में हुई है और वह मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है।

मृतक युवती की तीन बहने और एक भाई है। सिविल अस्पताल टौणी देवी सिविल अस्पताल में मौजूद पूनम की मां विमला, ताया विशाल, बहन ईशा और पूजा ने बताया कि मंगलवार प्रात: अवाहदेवी बस अड्डे से करीब 50 मीटर की दूरी पर यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि हमीरपुर डीपो की बस नंबर एचपी 67- 5124 जोकि आवाहदेवी से छतरूडू रूट पर जा रही थी, में सवार पूनम बस का पिछला दरवाजा खुलने से नीचे गिर गई। इस बारे सदर थाना प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि हमीरपुर पुलिस ने सरकाघाट पुलिस को इस बारे सूचित कर दिया है। दुर्घटना वाला स्थान सरकाघाट पुलिस स्टेशन के तहत आता है। उन्होंने बताया कि मृत देह का पोस्टमार्टम भी सरकाघाट में होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें