Dainik Savera Times

New Aadhaar App Launched : अब फोन से ही आधार का मोबाइल नंबर होगा अपडेट, जानें स्टेप

New Aadhaar App Launched: UIDAI ने आखिरकार नए मोबाइल आधार ऐप में वह फीचर जारी कर दिया है, जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। अब आप घर बैठे अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर को आसानी से बदल सकते हैं। इस काम के लिए अब न आपको आधार सेंटर जाना पड़ेगा और न ही लंबी लाइनों में लगना पड़ेगा।

नई सुविधा क्या है?
UIDAI ने अपने नए आधार ऐप में Mobile Number Update का विकल्प जोड़ दिया है। सुबह इस बारे में UIDAI ने X (ट्विटर) पर जानकारी दी थी और शाम तक यह फीचर ऐप पर एक्टिव भी कर दिया गया।

अब मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ आसान
अब आप अपने फोन से ही आधार में नया मोबाइल नंबर डाल सकते हैं। इसके लिए आपको केवल 75 रुपये का भुगतान करना होगा और बाकी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी हो जाएगी।

नए आधार ऐप का उपयोग कैसे शुरू करें
सबसे पहले आपको Google Play Store या Apple App Store से नया आधार ऐप डाउनलोड करना है।
फिर निम्न स्टेप फॉलो करें

  1. ऐप ओपन करें और जरूरी परमिशन दें

ऐप आपसे कुछ परमिशन मांगेगा, उन्हें Allow करें।

  1. आधार नंबर दर्ज करें

अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरें।

  1. नियम और शर्तें स्वीकार करें

Terms & Conditions को Accept करें।

  1. पुराने मोबाइल नंबर पर OTP वेरिफिकेशन

आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉगइन पूरा करें।

  1. फेस ऑथेंटिकेशन

आपके चेहरे का स्कैन किया जाएगा ताकि आपकी पहचान की पुष्टि हो सके।

  1. एक सिक्योरिटी PIN सेट करें

ऐप इस्तेमाल करने के लिए 4 या 6 अंकों का पिन सेट करें।

इसके बाद आपका आधार ऐप इस्तेमाल के लिए तैयार है।

आधार ऐप में मोबाइल नंबर कैसे बदलें?

मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए निम्न स्टेप फॉलो करें:

  1. होम स्क्रीन को नीचे से ऊपर स्वाइप करें

जैसे ही स्वाइप करेंगे, आपको कई विकल्प दिखाई देंगे।

  1. Services सेक्शन में जाएं

यहाँ Update My Aadhaar पर क्लिक करें।

  1. Mobile Number Update पर टैप करें

अब मोबाइल नंबर अपडेट से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी—

  1. Continue पर क्लिक करें

अब अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।

  1. फेस ऑथेंटिकेशन करें

कैमरे के सामने अपना चेहरा स्कैन कराएं।

  1. 75 रुपये का भुगतान करें

पेमेंट पूरा होते ही आपका अनुरोध सबमिट हो जाएगा।

  1. 7 दिन में अपडेट हो जाएगा नंबर

UIDAI के अनुसार मोबाइल नंबर को अपडेट होने में अधिकतम 7 दिन लग सकते हैं।

और कौन-कौन से अपडेट फीचर आएंगे?

फिलहाल ऐप में आपको ये विकल्प दिखते हैं

-मोबाइल नंबर अपडेट (कार्यरत)

-पता अपडेट (कमिंग सून)

-नाम अपडेट (कमिंग सून)

-ईमेल अपडेट (कमिंग सून)

जल्द ही सभी फीचर्स ऐप में उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

अपडेट हिस्ट्री भी देख सकेंगे
अब नया आधार ऐप आपको यह भी बताता है कि आपने अपने आधार में कब और क्या बदलाव किए हैं।

Update My Aadhaar → Past Update
इस सेक्शन में आप अपनी पूरी अपडेट हिस्ट्री देख सकते हैं।

Exit mobile version