Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मॉडल दिव्या पाहुजा हत्या मामले में नया सीसीटीवी फुटेज बरामद

January 5, 2024

मॉडल दिव्या पाहुजा हत्या मामले में नया सीसीटीवी फुटेज बरामद

नई दिल्ली। मॉडल दिव्या पाहुजा हत्या मामले में एक नया वीडियो फुटेज मिला है। इस वीडियो में दिव्‍या पाहुजा होटल में एंट्री करते समय रिसेप्शन पर नजर आ रही हैं। यह वीडियो फुटेज 2 जनवरी की सुबह 4:15 बजे की बताई जा रही है। फुटेज में लाल कपड़ों में अभिजीत, उसके पीछे दिव्या पहुजा और उसके साथ अभिजीत का दोस्त दिखाई दे रहा है।
वहीं, कल जिस गाड़ी में दिव्या पाहुजा का शव ले जाया गया था, वह गाड़ी BMW पटियाला के नए बस अड्डे पर बरामद की गई थी। गौरतलब, दिव्या के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि दिव्या अभिजीत नाम के शख्स के साथ गई थी जो एक होटल का मालिक है। पुलिस के मुताबिक शहर के बस स्टैंड के पास होटल सिटी पॉइंट में मॉडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ये था पूरा मामला
27 वर्षीय मॉडल दिव्या पाहुजा की 2 जनवरी की रात को शहर के बस स्टैंड के पास होटल सिटी पॉइंट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने शुरूआती पूछताछ में बताया कि होटल सिटी प्वाइंट उसी का है, जिसको उसने लिज पर दे रखा है। आरोपी ने बताया कि दिव्या के पास उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें है। वह इस तस्वीरों के आधार पर ब्लैकमेल कर पैसे वसूली कर रही थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें