Site icon Dainik Savera Times

नई दिल्ली: अकबर रोड और हुमायूं रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोती, चिपकाए शिवाजी के पोस्टर

नई दिल्ली: अकबर रोड और हुमायूं रोड पर लगे साइनबोर्ड पर कालिख पोती गई और उन पर छत्रपति शिवाजी के पोस्टर चिपका दिए गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना कुछ लोगों के विक्की कौशल अभिनीत हिंदी फिल्म छावा देखने के बाद हुई। यह मराठा योद्धा राजा छत्रपति संभाजी पर आधारित फिल्म है। इस कृत्य के कई कथित वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया मंचों पर सामने आए, जिसमें कुछ युवा साइनबोर्ड पर काली कालिख लगाते और मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी की तस्वीरें चिपकाते दिखाई दे रहे हैं। शिवाजी के बेटे संभाजी, साम्राज्य के दूसरे राजा थे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस दल और नगर निगम अधिकारियों को तुरंत मौके पर भेजा तथा क्षतिग्रस्त बोर्ड को साफ कराया गया। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में एक घर में भीषण धमाका, 5 लोगों की मौत

Exit mobile version