Dainik Savera Times

GST में बड़ा बदलाव! आम जनता को मिली बड़ी राहत, जानिए क्या-क्या हुआ सस्ता, पूरी लिस्ट

New GST Update 2025 : त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। आपको बता दें कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे बड़े पर्वों से पहले जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में अहम फैसले लिए गए। जिसमें अब देश में केवल दो जीएसटी स्लैब – 5% और 18% रहेंगे। बता दें कि पहले मौजूद 12% और 28% स्लैब को खत्म कर दिया गया है। वहीं, विलासिता और हानिकारक वस्तुओं पर अलग से 40% टैक्स लगेगा। यह नया नियम 22 सितंबर से पूरे देश में लागू हो जाएगा। जानिए क्या-क्या होगा सस्ता, पूरी लिस्ट…

क्या-क्या होगा सस्ता?

शून्य प्रतिशत जीएसटी : दूध, रोटी, पराठा, पनीर, छेना, पिज्जा ब्रेड, खाखरा जैसी खाद्य वस्तुएँ अब टैक्स-फ्री होंगी। साथ ही 33 जीवन रक्षक दवाएँ, कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाएँ भी जीएसटी से मुक्त कर दी गई हैं। पेंसिल, रबड़, नोटबुक, अभ्यास पुस्तिकाएँ, शार्पनर और नक्शों जैसी शिक्षा सामग्री भी शून्य कर स्लैब में आ गई हैं। व्यक्तिगत जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर भी अब कोई टैक्स नहीं लगेगा।

5% जीएसटी : बालों का तेल, शैम्पू, टूथपेस्ट, टॉयलेट साबुन, शेविंग क्रीम, मक्खन, घी, नमकीन, सॉस, पास्ता, चॉकलेट, कॉफी, सिलाई मशीन, ट्रैक्टर, बर्तन, थर्मामीटर और डायग्नोस्टिक किट जैसी वस्तुएँ 5% स्लैब में रहेंगी।

18% जीएसटी : कारें (1200 सीसी तक), डीजल हाइब्रिड गाड़ियाँ, तीन पहिया वाहन, 350 सीसी तक की मोटरसाइकिल, एयर कंडीशनर, 32 इंच से बड़े टीवी, डिशवॉशर और प्रोजेक्टर पर अब 18% टैक्स लगेगा। पहले ये 28% स्लैब में आते थे।

40% जीएसटी : पान मसाला, सिगरेट, गुटखा, बीड़ी, कैफीनयुक्त पेय पदार्थ, 350 सीसी से अधिक की मोटरसाइकिलें, निजी विमान, नाव, पिस्तौल, जुआ, सट्टा और ऑनलाइन गेमिंग जैसी वस्तुएँ/गतिविधियाँ 40% कर स्लैब में रखी गई हैं।

May be an image of burger and text that says "सिगरेट, गुटखा दैनिक सवेरा पान मसाले अब महंगे फास्ट फूड पर भी टैक्स बढ़ा अब लगेगा 40% GST Danik oanik.Sovero Savera दैनिक सवेरा ainiksav fOXG www. DAINIKS WWW.DAINIKSAVERATIMES.COM SAVERATIM COM"

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान

बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “जीएसटी सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है। आम आदमी को ध्यान में रखते हुए टैक्स स्ट्रक्चर सरल किया गया है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर कर घटाया गया है। स्वास्थ्य, कृषि और श्रम प्रधान उद्योगों को विशेष लाभ मिलेगा।”

आम आदमी को बड़ी राहत

सरकार का दावा है कि इन बदलावों से आम और मध्यम वर्ग के खर्च में भारी कमी आएगी। खासकर त्योहारों के समय रसोई और घर से जुड़ी वस्तुएँ सस्ती होने से परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में टैक्स कम होना भी बड़ा सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Exit mobile version