Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री कार्यालय, नरेन्द्र मोदी के सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पृष्ठों पर नये चित्र

June 11, 2024

प्रधानमंत्री कार्यालय, नरेन्द्र मोदी के सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पृष्ठों पर नये चित्र

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के प्रारंभ पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पहले ट्वीटर) पर प्रधानमंत्री कार्यालय के पृष्ठ के आवरण में बदलाव किये गये हैं और नये चित्र लगाये गये हैं।

इसी तरह एक्स मंच पर मोदी के व्यक्तिगत पृष्ठ @नरेन्द्रमोदी का डीपी भी परिवर्तित किया गया है और इसमें से चुनाव अभियान के लिये जोड़ी गयी पंक्ति ‘ मोदी का परिवार’ अब हटा दी गयी है और मोदी ने इस पृष्ठ को फालो करने वालों से भी अपने डीपी से इस पंक्ति को हटाने की अपील की है। इस पर पीएमओ इंडिया @पीएमओइंडिया नाम से इस पृष्ठ का डीपी और अवरण के दृश्य बदले गये हैं।

पीएमओ के एक्स पृष्ठ के आवरण चित्र में पर अब सात जून 2025 को संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन नेताओं और नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक की फोटो लगायी गयी है। इसमें मोदी को राजग का नेता चुना गया था।

इसमें मोदी भारतीय संविधान की पुस्तक के समक्ष माथा नवा रहे हैं। इस पृष्ठ में संविधान सदन की उस बैठक के दृश्य के साथ बाईं तरफ एक वृत्त में मोदी की फोटो लगायी गयी है।

एक्स पर मोदी के पृष्ठ नरेन्द्र मोदी @नरेन्द्रमोदी पृष्ठ का आवरण भी बदल दिया गया है। इसके आवरण चित्र में रविवार नौ जून 2040 को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों के समूह की फोटो लगायी गयी है। इस पृष्ठ के बीच में बांई ओर एक वृत्त में मोदी की फोटो लगायी गयी है।

इस पृष्ठ को फालो करने वालों (जुड़ने वाले) की संख्या इस समय 9.87 करोड़ दिशायी गयी है।

मोदी ने आज @नरेन्द्रमोदी पृष्ठ पर एक टिप्पणी में लिखा, “ चुनाव प्रचार के दौरान, पूरे भारत में लोगों ने मेरे प्रति स्नेह के प्रतीक के रूप में अपने सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ जोड़ा। इससे मुझे बहुत ताकत मिली। भारत के लोगों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है, और हमें अपने देश की बेहतरी के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है।

मोदी ने लिखा है, “हम सभी एक परिवार हैं, यह संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाये जाने के बाद, मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा और अनुरोध करूंगा कि अब आप अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से ‘मोदी का परिवार’ हटा दें।”

मोदी ने लिखा है, ‘ डिस्प्ले नाम बदल सकता है, लेकिन भारत की प्रगति के लिये प्रयास करने वाले एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें