Site icon Dainik Savera Times

नोएडा हाईवे पर शुरू हुई नई पुलिस चौकी, 13 सेक्टर और 6 गांव को मिलेगा फायदा

नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा हाईवे पर बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने और होने वाले एक्सीडेंट में मदद पहुंचाने में हो रही देरी को देखते हुए एक नई चौकी का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया है। उद्घाटन के मौके पर पहुंची पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस चौकी के बनने से हाईवे पर होने वाले अपराधों पर रोकथाम लगाई जा सकेगी। साथ ही जल्द यमुना एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर भी 4 नए थानों और चौकियों का निर्माण करवाया जायेगा।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-153 में नवनिर्मति एनपीएक्स पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। इससे आसपास के 13 सेक्टरों व 6 गांवों में रहने वाले व्यक्तियों को तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त होगी।नव निर्मति पुलिस चौकी पर आसपास के सभी नागरिकों, पीड़ितों व महिलाओं एवं बच्चों की त्वरित सुनवाई के लिए पुलिस उपनिरीक्षक व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की नियुक्ति की गई है।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा आसपास रहने वाले बच्चों को स्कूली किट बैग, कॉपी- बुक, पेन्सिल बॉक्स व अन्य जरूरी सामान वितरित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था आनन्द कुलकर्णी, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार, पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा साद मियां खान, अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार, एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा राम कृष्ण तिवारी व थाना प्रभारी नॉलेज पार्क उपस्थिति रहे।

Exit mobile version