नेशनल डेस्क: दिल्ली मेट्रो में आए दिन लोगों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। डांस, फाइट और बिकिनी या अश्लील हरकत के चलते मेट्रो अक्सर चर्चा में रहती है। लेकिन कई बार यहां कुछ अच्छी चीजें भी देखने को मिल जाती हैं।
पहली बार मेट्रो में कुछ अच्छा देखने को मिल रहा है।
जय माता दी।???? pic.twitter.com/u8Df9dY9Ea
— Arun Yadav???????? (@beingarun28) October 16, 2023
नवरात्रि के दिनों में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जहां कुछ युवक माता रानी के भजन गाते नजर आ रहे हैं।
वहीं इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं। कई लोगों ने लिखा कि चलो मेट्रो में कुछ तो अच्छा देखने को मिला।