Site icon Dainik Savera Times

वोकेशनल शिक्षकों को नए साल का तोहफा, हरियाणा सरकार ने मानदेय 5% बढ़ाया

हरियाणा सरकार ने वोकेशनल शिक्षकों को नए साल का तोहफा दिया है। सरकार ने वोकेशनल शिक्षकों के मानदेय में पांच प्रतिशत वृद्धि का आदेश दिया है। यह आदेश एक जनवरी 2023 से लागू हो चूका है। अब वोकेशनल शिक्षकों को 30500 की जगह 32025 रुपये मानदेय मिलेगा। हरियाणा के 1186 सरकारी स्कूलों में 15 श्रेणियों में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण नौवीं कक्षा से शुरू होता है। इसमें कृषि, ब्यूटी, इंश्योरेंस, बैंकिंग, फाइनेंस, पेशेंट केयर, टेक्सटाइल, इंटरनेट आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद विभिन्न संस्थाओं में इन विद्यार्थियों को इंटर्नशिप भी कराई जाती है। इसमें दक्षता हासिल कर विद्यार्थी भविष्य में अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे।

सभी विभागों, बोर्ड, निगम कर्मियों की हाजिरी बायोमीट्रिक से अनिवार्य
उधर, प्रदेश सरकार ने सभी विभागों, बोर्ड व निगमों आदि में कर्मचारियों की उपस्थिति आधार सक्षम बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली से लगाने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव कार्यालय से जारी निर्देश में बायोमीट्रिक प्रणाली से उपस्थिति न लगाने को गंभीर माना जाएगा।

Exit mobile version