Site icon Dainik Savera Times

भारत में अपने पुश्तैनी घर पहुंचे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र, दादी ने ऐसे उतारी पोते की नजर…देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क: वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के ओपनर रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। कीवी टीम का यह युवा बल्लेबाज मास्टर-ब्लास्टर के कई रिकॉर्ड तोड़ चुका है और जमकर रन बना रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर रचिन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पंसद कर रहे हैं। दरअसल रचिन बेंगलुरु में अपने दादा-दादी से मिलने पहुंचे। रचिन के दादा-दादी भारत में ही रहते हैं। जैसे ही पोता घर आया तो दादी ने पहले उसकी नजर उतारी। लोग इस वीडियो को काफी पंसद कर रहे हैं।

 

न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए थे रचिन

रचिन के पिता 90 के दशक में न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए थे। रचिन के पिता रवि कृष्णमूर्ति क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। वह खुद भी बेंगलुरु में क्लब क्रिकेट खेला करते थे। रवि कृष्णमूर्ति सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को काफी पंसद करते थे इसलिए उन्होंने अपने बेटे का नाम इन दोनों क्रिक्रेटरों के नाम के शब्दों को मिलाकर रखा रचिन।

 

रचिन के दादा-दादी प्रसिद्ध शिक्षाविद रह चुके हैं। उनके दादा नाम का बालकृष्ण अडिगा जबकि दादी का नाम है पूर्णिमा अडिगा। वे साउथ बेंगलुरु में रहते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हुए न्यूजीलैंड के मैच को वे स्टेडियम भी आए थे। बेंगलुरु से जुड़े होने के कारण स्टेडियम में रचिन को खूब समर्थन मिला था।

 

रचिन रविंद्र श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे। गुरुवार को बेंगलुरु (9 नवंबर) के चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मैच था। इस मैच को न्यूजीलैंड ने श्रीलंका से 5 विकेट से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 171 रन ही बना सकी।

Exit mobile version