Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहाड़ी की चोटी से गिरकर नवविवाहिता की मौत, बंदरों को खिला रही थी फल

June 27, 2026

पहाड़ी की चोटी से गिरकर नवविवाहिता की मौत, बंदरों को खिला रही थी फल

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में एक मंदिर में पहाड़ी की चोटी से गिरने के बाद 24 साल की नवविवाहिता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लड़की बंदरों को फल खिला रही थी और बंदरों के एक झुंड ने उसे घेर लिया और वह घबरा गई, जिसके चलते उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरी।

मृतक लड़की की पहचान थूथुकुडी के साउथ थिट्टनकुलम की रहने वाली अनीता के रूप में हुई है। अनीता की शादी पिछले महीने 29 साल के सुरेश से हुई थी। सुरेश विदेश में काम करता था और हाल ही में घर लौटा था। कपल पूजा करने के लिए कज़ुगुमलाई स्थित कलुगासलमूर्ति मंदिर गया था।

मुख्य मंदिर के बाद अनीता और सुरेश पहाड़ी की चोटी पर बने उचिप्पिल्लैयार मंदिर में गए। पुलिस ने बताया कि इसके बाद वे बंदरों को फल खिलाने लगे। तभी बहुत सारे बंदर उनके चारों ओर जमा हो गए। लगता है कि बंदरों की वजह से वह घबरा गई थी। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, घबराने के कारण अनीता का संतुलन बिगड़ गया और पहाड़ी की चोटी से नीचे गिर गई। चोटें ज्यादा आने के कारण अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को आंखों के सामने मरते देख कर सुरेश का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें