Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रॉपर्टी होल्डर के लिए राहत की खबर, मनोहर सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

December 7, 2023

प्रॉपर्टी होल्डर के लिए राहत की खबर, मनोहर सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

हरियाणा: हरियाणा के प्रॉपर्टी मालिकों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। जी हां मनोहर सरकार ने उन प्रॉपर्टी मालिकों को राहत देने का काम किया है। जिनकी प्रॉपर्टी पर कोई डेवल्पमेंट चार्ज नहीं लगता था लेकिन फिर भी उन्होंने इसका भुगतान कर दिया था। अब सरकार ने उनके शुल्क को वापस लौटाने का फैसला लिया है। सरकार ने इन प्रॉपर्टी होल्डर की पहचान कर ली है जिससे 1588 संपति मालिकों को इसका लाभ मिलेगा।

बता दें कि संपत्ति मालिकों ने HSVP, HSIIDC, लाइसेंस कॉलोनियों, सीएलयू प्राप्त संपत्तियों, लाल- डोरा आवासीय संपत्तियों एवं कृषि संपत्तियों में विकास शुल्क अदा कर दिया था. विभाग ने संबंधित नगर पालिकाओं को ऐसी संपत्तियों डिटेल्स भेज दी हैं। इन प्रॉपर्टी मालिकों को मैसेज भेजकर सूचना दी गई है कि वे इस संदर्भ में निर्धारित प्रावधानों के तहत एनडीसी पोर्टल पर आवेदन करके अदा की गई विकास शुल्क की राशि को वापस ले सकते हैं. इस प्रकार के संपत्ति धारकों को कुल 5 करोड़ 19 लाख रुपए की राशि वापस की जा रही है। उन्होंने संपत्ति मालिकों से आग्रह किया कि वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ulbhryndc.org पर जाकर अपना सम्बन्धित विवरण उपलब्ध करवाएं ताकि इस बारे में विभाग द्वारा आगामी कार्यवाही की जा सके. ये एक बड़ा कदम हरियाणा सरकार की तरफ से उठाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें