Site icon Dainik Savera Times

आतंक पर बड़ा प्रहार, घुसपैठ मामले में 10 स्थानों पर NIA की छापेमारी

NIA Raid : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर के भटिंडी में घुसपैठ से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह, जम्मू में 10 स्थानों पर छापेमारी की गई। बताया गया कि पाकिस्तान से भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ को लेकर यह कार्रवाई की गई है।बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ मामले में NIA छापेमारी करती रही है। इससे पहले 13 दिसंबर 2024 को NIA ने छापेमारी की थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों समेत कुल 19 स्थानों पर रेड डाली गई। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के रियासी, बड़गाम, अनंतनाग और बारामुला जिलों में छापेमारी की गई थी।

NIA ने 21 नवंबर 2024 को भी जम्मू के कई इलाकों में छापेमारी की थी। NIA की इस छापेमारी का मकसद पाकिस्तानी आतंकियों के भारत में घुसने के प्रयासों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना था। NIA ने पुलिस और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ की मदद से कई स्थानों पर छापेमारी की थी।

वहीं, 5 अक्टूबर को 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर आतंकी साजिश और टेरर फंडिंग के शक में एक साथ छापेमारी की थी। NIA की ओर से यह छापेमारी महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में की गई थी। कार्रवाई आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े मामलों को लेकर की गई थी। NIA ने जम्मू-कश्मीर में बारामूला और अन्य क्षेत्रों में भी छापेमारी की थी। बारामूला में मौलवी इकबाल भट के घर पर NIA ने सुरक्षा बलों की मदद से तलाशी ली थी। NIA की इस कार्रवाई से पहले 1 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के कई जिलों में छापेमारी की गई थी। 1 अक्टूबर को NIA की टीम ने दक्षिण 24 परगना, आसनसोल, हावड़ा, नदिया और कोलकाता में 11 जगहों पर छापेमारी की थी।

Exit mobile version