Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

NIA ने आतंकी मॉड्यूल नेटवर्क में 19 स्थानों पर ली तलाशी

December 18, 2023

NIA ने आतंकी मॉड्यूल नेटवर्क में 19 स्थानों पर ली तलाशी

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को एक कट्टरपंथी जिहादी आतंकवादी समूह के संबंध में देश में 19 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली। एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि सुबह से ही 19 से अधिक स्थानों पर तलाशी चल रही है।

सूत्रों ने कहा कि तलाशी एक प्रमुख आईएस जिहादी आतंकवादी समूह के भंडाफोड़ के संबंध में है। पिछले हफ्ते, एनआईए ने आईएस मॉड्यूल मामले में 44 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली और 15 लोगों को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान, आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी ने बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी, हथियार, धारदार उपकरण, संवेदनशील दस्तावेज और विभिन्न डिजिटल उपकरण जब्त किए। एनआईए अधिकारियों ने कहा कि आरोपी “विदेशी आकाओं” के निर्देश पर भारत में काम कर रहे थे और देश में आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें