Site icon Dainik Savera Times

महाराष्ट्र में Nigerian नागरिक गिरफ्तार, 10 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त 

ठाणे: महाराष्ट्र की नवी मुंबई पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 लाख रुपये कीमत का मेफेड्रोन जब्त किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार रात कोपर खैराने से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, “खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए नवी मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्राकोष्ठ (एएनसी) ने कोपर खैराने में एक पार्किंग स्थल पर जाल बिछाया और रात नौ बजे आरोपी को पकड़ लिया।
अधिकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान 31 वर्षीय ननाचोर पॉल के रूप में हुई है और उसके पास से 100 ग्राम मेफेड्रोन बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन?प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Exit mobile version