Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली में जन्में निखिल चौधरी की ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में एंट्री

nikhil-chaudhary-enters-australian-cricket-team

nikhil-chaudhary-enters-australian-cricket-team

Nikhil Chaudhary Enters Australian cricket team : बांग्लादेश के दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम वनडे सीरीज का पहला मैच हारने के बाद अहम फैसला लिया है। उसने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में दिल्ली के ऑलराउंडर निखिल चौधरी को शामिल किया है।

एंट्री से टूटेगा 60 साल का रिकॉर्ड

होबार्ट हरिकेन्स के लिए खेलने वाले निखिल चौधरी अगर मैदान पर उतरते हैं, तो वह पिछले 60 से अधिक वर्षों में ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय पुरुष टीम के लिए खेलने वाले पहले भारत में जन्मे क्रिकेटर हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिए गुरिंदर संधू और तनवीर जैसे भारतीय मूल के खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, लेकिन उनका जन्म वहीं हुआ था। इससे पहले लगभग 62 साल पहले ऐसा हुआ था, जब गुजरात में जन्मे लेग-स्पिनर रेक्स सेलर्स ने 1964 के कलकत्ता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया था। महिला क्रिकेट की बात करें तो पुणे में जन्मीं लिसा स्थालेकर 2000 के दशक में ऑस्ट्रेलियाई टीम की दिग्गज खिलाड़ी रह चुकी हैं।

12 जून को निखिल पहुंचेंगे ढाका

निखिल चौधरी फिलहाल बेल्जियम में जेबी ब्रुजेस के लिए खेल रहे हैं और हाल ही में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी जुड़े थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम से बुलावा आने के बाद अब वह 12 जून को ढाका पहुंचकर टीम के साथ जुड़ जाएंगे। यह लेग-स्पिनिंग ऑलराउंडर कंगारू टीम के मिडिल-ऑर्डर में अपनी जगह पक्की करने के लिए जोएल डेविस और एरन हार्डी जैसे खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। बांग्लादेश दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खल रही है। ट्रैविस हेड निजी कारणों से टीम का हिस्सा नहीं हैं। कप्तान मिचेल मार्श टखने की चोट के चलते वनडे सीरीज से बाहर हैं, हालांकि टीम को उम्मीद है कि वह टी20 सीरीज तक फिट होकर कप्तानी का जिम्मा संभाल लेंगे।

ये है निखिल का सफर

निखिल चौधरी अभी ऑस्ट्रेलिया के नागरिक नहीं हैं, बल्कि उनके पास वहां की स्थायी नागरिकता है। इसके बावजूद वे आईसीसी के नियमों के तहत ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के पात्र हैं। भारत में रहते हुए निखिल ने पंजाब की टीम से हरभजन सिंह, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों के साथ 14 लिमिटेड-ओवर मैच खेले थे और मुंबई इंडियंस के लिए ट्रायल भी दिया था। उनका ऑस्ट्रेलिया पहुंचने का किस्सा बेहद दिलचस्प है। निखिल क्वींसलैंड में अपने एक रिश्तेदार से मिलने गए थे, तभी कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में वहीं फंस गए। इसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और वहीं अपने क्रिकेट के सपनों को पूरा करने का फैसला किया। गुजारे के लिए उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए।

ऐसे पड़ी निखिल पर नजर

बाद में पूर्व इंटरनेशनल ऑलराउंडर जेम्स होप्स की नजर उन पर पड़ी और उनकी सिफारिश पर निखिल को ‘होबार्ट हरिकेन्स’ की टीम में जगह मिल गई। पिछले बिग बैश लीग (BBL) सीजन में बल्ले से उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने 153 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक-रेट और 30.70 की औसत से 307 रन बनाए. इसी बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अब निखिल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया अध्याय लिखने की दहलीज पर खड़े हैं।

Also Read :

Exit mobile version