Site icon Dainik Savera Times

भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझीदारी के तहत हुए नौ समझौते

आबू धाबी: भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने परस्पर व्यापक रणनीतिक साझीदारी के तहत व्यापार और निवेश, डिजिटल बुनियादी ढांचे, फिनटेक, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंधों सहित सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से नौ समझौते पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की मौजूदगी में इन समझौतों के दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया।


श्री मोदी यूएई और कतर की तीन दिन की यात्रा के पहले पड़ाव में आज आबू धाबी पहुंचे जहां राष्ट्रपति ने श्री मोदी का हवाईअड्डे पर विशेष और गर्मजोशी से स्वागत किया। उसके बाद श्री मोदी को यूएई के सशस्त्र सैन्य बलों की एक संयुक्त टुकड़ी ने सलामी गारद पेश की। दोनों नेताओं ने पहले एकांत में और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। उन्होंने द्विपक्षीय साझीदारी की समीक्षा की और सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा की। उन्होंने व्यापार और निवेश, डिजिटल बुनियादी ढांचे, फिनटेक, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंधों सहित सभी क्षेत्रों में भारत यूएई व्यापक रणनीतिक साझीदारी को गहरा करने का स्वागत किया। चर्चा में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे भी शामिल रहे। बैठक में नौ दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया।

द्विपक्षीय निवेश संधि के तहत दोनों देशों में निवेश को और बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत ने यूएई के साथ द्विपक्षीय निवेश संधि और व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते दोनों पर हस्ताक्षर किए हैं। इलेक्ट्रिकल इंटरकनेक्शन और व्यापार के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन ऊर्जा सुरक्षा और ऊर्जा व्यापार सहित ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग के नए क्षेत्रों को खोलता है। भारत-मध्य पूर्व आर्थिक गलियारे पर भारत और यूएई के बीच एक अंतर सरकारी ढांचागत समझौता, इस मामले पर पिछली समझ और सहयोग पर आधारित होगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने के लिए भारत और यूएई के सहयोग को बढ़ावा देगा।

Exit mobile version