New Income Tax Act : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश करते समय घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स (आयकर) लागू होगा। इस नए नियम के तहत गलती होने पर दंड देने के बजाय टैक्स चुकाकर बकाया छूट मिलने का प्रावधान रखा गया है। गलत रिपोर्टिंग की स्थिति में राहत का प्रस्ताव भी शामिल है। पिछले साल नवंबर में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के प्रमुख रवि अग्रवाल ने बताया था कि आयकर विभाग जनवरी तक नए ITR फॉर्म और नियम जारी करेगा। यह नया कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा।इसका उद्देश्य टैक्स सिस्टम को आसान बनाना है ताकि आम लोग बिना जटिल नियमों के आसानी से टैक्स फाइल कर सकें।
पुराना आयकर अधिनियम 1961 की जगह नया कानून
यह नया इनकम टैक्स एक्ट “आयकर अधिनियम 2025” कहलाएगा। यह 1961 के पुराने कानून की जगह लेगा, जो अब तक लगभग 6 दशक से लागू था। पुराने कठिन शब्दों को हटाकर सरल और स्पष्ट भाषा में लिखा गया है। ताकि आम टैक्सपेयर्स और कर पेशेवर आसानी से समझ सकें।
क्यों हुआ यह बदलाव?
पुराने कानून में शब्दों की संख्या बहुत अधिक थी, जिससे नियम समझना कठिन था। नए कानून से टैक्सपेयर्स और टैक्स अधिकारियों दोनों के लिए काम आसान होगा। अनुपालन (Compliance) तथा टैक्स फाइलिंग सरल और स्पष्ट हो जाएगी।

