Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी, जानें किन मुद्दों पर हो सकती है बहस

February 12, 2026

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी, जानें किन मुद्दों पर हो सकती है बहस

नई दिल्ली। आज संसद के बजट सत्र का 12वाँ दिन है। राज्यसभा में आज केंद्रीय Union Budget 2026-27 पर बहस फिर से शुरू हुई है और चर्चा का उत्तर (Reply) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देंगी। इस दौरान निर्मला सीतारमण आज राज्यसभा में बजट पर चल रही सामान्य चर्चा का उत्तर देंगी। वह संसद सदस्यों के सवालों का जवाब देंगी और बजट के प्रस्तावों, वित्तीय नीतियों और विकास योजनाओं पर स्पष्टता प्रदान करेंगी।

पिछले सत्र की चर्चा में क्या हुआ
कल लोकसभा में भी उन्होंने बजट पर चर्चा का जवाब दिया, जहां उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर, MSME क्षेत्रों, बायोफार्मा, और रोजगार सृजन पर है। विपक्ष के आरोपों को उन्होंने खारिज करते हुए देश की आर्थिक मजबूती और सरकार की प्राथमिकताओं पर जोर दिया।

क्या उम्मीद की जा रही है

-बजट में किए गए प्रावधानों के पीछे की नीतिगत सोच

-वित्तीय योजनाओं का विस्तृत विवरण

-रोजगार, निवेश, कृषि, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर बजट प्रभाव की व्याख्या

-सांसदों के सवालों पर सीधी प्रतिक्रियाएं

संसद का पहला चरण 13 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसमें यह जवाब स्पष्ट रूप से सामने आएगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें