Site icon Dainik Savera Times

नीति आयोग ने भारत में बुजुर्गो की देखभाल के लिए तकनीक व एआई को प्राथमिकता देने का किया आह्वान

नई दिल्ली: सोमवार को नीति आयोग ने कहा कि भारत में बुजुर्गो की देखभाल के लिए आर्टीफिशियल इंटैलिजैंस (एआई) पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। नीति आयोग ने शुक्रवार को ‘भारत में वरिष्ठ देखभाल सुधार : वरिष्ठ देखभाल प्रतिमान की पुनर्कल्पना’ शीर्षक से एक स्थिति पत्र जारी किया। नीति आयोग के चेयरमैन सुमन बेरी ने इस खास मौके पर कहा, ‘विकसित भारत 2047’ के उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में यह भारत सरकार द्वारा उठाया गया प्रतिबद्धतापूर्ण कदम है।’

उन्होंने कहा, ’उच्च स्तर की देखभाल के लिए व्यापक स्तर पर तकनीक को प्राथमिकता देना हम सभी के लिए जरूरी हो जाता है। अब समय आ गया है कि चिकित्सा और सामाजिक आयामों के अलावा वरिष्ठों देखभाल के विशेष आयामों के बारे में भी सोचा जाए।’ स्थिति पत्र में सिफारिशें सशक्तिकरण, सेवा वितरण और चार मुख्य क्षेत्रों के तहत उनके समावेशन के संदर्भ में आवश्यक विशिष्ट हस्तक्षेपों को वर्गीकृत करती हैं।

Exit mobile version