Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nitin Gadkari ने Kerala में 12 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया उद्घाटन

January 6, 2024

Nitin Gadkari ने Kerala में 12 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया उद्घाटन

नई दिल्लीः केरल के आधुनिक सड़क बुनियादी ढांचे में एक विशाल खंड को जोड़ते हुए, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 1464 करोड़ रुपये से अधिक राशि की कुल 105 किमी लंबाई वाली 12 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। शुक्रवार को इस आयोजन के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन, केरल के लोक निर्माण मंत्री पी. ए. मोहम्मद रियास, केरल के कासरगोड से सांसद राजमोहन उन्नीथन, कासरगोड में विधायक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इन प्रस्तावित परियोजनाओं का उद्देश्य तमिलनाडु और केरल के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी को बढ़ाना, तीव्रगामी और अवरोध मुक्त परिवहन सुनिश्चित करना है। यह पहल समग्र परिवहन लागत को कम करने का वचन देती है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं रूपी काले धब्बों को हटाने व सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने में प्रत्या्क्षित योगदान प्रदान करती है।

यह उपक्रम केरल में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हुए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के पर्याप्त अवसरों का सृजन करने के लिए तैयार है। इसके अतिरिक्त, मुन्नार तक सुधारात्मरक सुलभता से पर्यटन क्षमता को बल प्राप्तस होने की आशा है, जबकि एक उच्च-स्तरीय पुल के निर्माण से बाढ़ के दौरान 27 किमी का विमार्ग समाप्तध हो जाएगा, यात्रा सुव्यवस्थित होगी और केरल के प्रमुख उत्पादों के निर्यात को लाभ प्राप्तन होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें