Site icon Dainik Savera Times

मंत्री बनने के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे नितिन गडकरी

नागपुर: केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद नितिन गडकरी नागपुर पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गडकरी को फिर से केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं खुशनसीब हूं कि नागपुर की जनता ने मुझे तीसरी बार चुनकर सदन भेजा है। हमारे मंत्रालय ने सात वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। जनता का प्यार मुझे मिला है, पहले से और बेहतर काम करके दिखाएंगे।

नागपुर ब्लास्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि ब्लास्ट में छह लोगों की मृत्यु हुई है। इस घटना से मुझे दुख पहुंचा है। इसलिए, मैंने प्रार्थना की थी कि मेरी कोई स्वागत यात्रा नहीं निकलेगी। मैं मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं, ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी ने लगातार तीसरी बार नागपुर सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे को करीब डेढ़ लाख वोटों से चुनाव हराया है। सांसद बनने के बाद 9 जून को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी।

Exit mobile version