Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Nitin Nabin’ ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का होना है चुनाव

January 19, 2026

‘Nitin Nabin’ ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का होना है चुनाव

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा नेताओं ने इसे ऐतिहासिक मौका बताया है। बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, “वह नामांकन दाखिल करते ही निर्विरोध चुने भी जाएंगे। हम भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को अपनी शुभकामनाएं और बधाई देते हैं। भारतीय जनता पार्टी इनके नेतृत्व में और आगे बढ़ने वाली है। इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए।”

भाजपा एमएलसी सीटी रवि ने कहा, “हमारी पार्टी वंशवाद की राजनीति नहीं करती। हमारी पार्टी लोकतंत्र को मानती है। लोकतंत्र की वजह से, कार्यकर्ताओं को मेरिट के आधार पर चुना जाता है। वंशवाद की राजनीति में, सिर्फ परिवार के सदस्यों को ही चुना जाता है। हमारी पार्टी में, हर कार्यकर्ता को हमारे परिवार का हिस्सा माना जाता है।”

ये भी पढ़ें- अंबाला के 4 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। इसमें किसी को कोई शक नहीं है। हम उनको जीत की बधाई देते हैं। भारतीय जनता पार्टी में ही कोई भी किसी पद पर बैठ सकता है। कार्यकर्ता को उनकी मेहनत के हिसाब से फल जरूर मिलता है। इसीलिए हमारे पार्टी के लोग एक साथ होकर काम कर रहे हैं और जनता को भी हमारे ऊपर विश्वास रहता है।

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, “हम नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हैं। उम्मीद है कि वह हमारी भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत और काबिल राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। वह पटना के रहने वाले हैं, और हम उनके वोटर हैं, इसलिए हमें और भी ज्यादा खुशी हो रही है।” उन्होंने कहा कि हम उनको पहले ही बधाई देते हैं। वह अपने कार्यकाल में पार्टी को और आगे ले जाएं और भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ती रहे।

ये भी पढ़ें- ‘आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस दिखाए पोलैंड, हमारे पड़ोस में आतंकी ढांचे को न मिले समर्थन’, जयशंकर की दो-टूक

भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने कहा, “देखिए, यह भारत की राजनीति में जश्न का सबसे बड़ा दिन है कि एक आम कार्यकर्ता, एक बूथ कार्यकर्ता, दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहा है। उन्हें जो मौका दिया गया है, वह न सिर्फ हमारे देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक पल है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें