
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद उनके प्रथम दिल्ली आगमन पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, अनुशासन और कर्मठ कार्यशैली भाजपा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर नितिन नबीन की नियुक्ति पार्टी नेतृत्व के युवा नेतृत्व पर विश्वास का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें: दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, दहेज के लिए गर्भवती महिला को जिंदा जलाया
उन्होंने भरोसा जताया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन अधिक मजबूत, गतिशील और परिणामोन्मुखी बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नितिन नबीन का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू होकर संगठन के विभिन्न दायित्वों तक फैला रहा है, जिससे उन्हें जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़ने का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने की कार्यशैली पार्टी के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि हालिया बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने नितिन नबीन की संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क कौशल को नजदीक से देखा है।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर परिसर में खुलेंगे उप-मंदिर, 50 नए पुजारियों की होगी नियुक्ति
मेष: दिन शुभ रहेगा...