Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीतीश ने दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद के मजार पर की चादरपोशी

October 5, 2023

नीतीश ने दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद के मजार पर की चादरपोशी

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी की।कुमार ने बुधवार को यहां नेहरू पथ स्थित दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर हाजिरी दी। उन्होंने बड़े अदब ओ एहतराम के साथ दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी की तथा अकीदत के फूल पेश किये।

इस अवसर पर इमाम मौलाना अजमतुल्लाह रहमानी ने मुख्यमंत्री को राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये दुआ करायी। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के बीच आपसी मेलजोल, भाईचारा और सछ्वाव के रिश्तों को मजबूत किये जाने की भी दुआ की।दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह की प्रबंधन समिति की तरफ से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्प-गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो. इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो. अफजल अब्बास, मजार शरीफ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मेजर इकबाल हैदर खान, मजार शरीफ प्रबंधन समिति के सचिव मो. तहसीन नदीम, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अकीदतमंद उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें