Site icon Dainik Savera Times

जी20 रात्रिभोज में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए नीतीश कुमार

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह नयी दिल्ली रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा के साथ सुबह करीब 11 बजकर दस मिनट पर पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, मुख्यमंत्री शनिवार शाम को दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कुमार के रविवार दोपहर तक पटना लौटने की उम्मीद है।

Exit mobile version