Site icon Dainik Savera Times

नीतीश कुमार होश में नहीं वो निर्णय लेने लायक भी नहीं : तेजस्वी यादव

मोतिहारी। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निजी हमला किया है। उन्होंने एक बार फिर उनकी खराब सेहत का हवाला देते हुए सीएम पद छोड़ने की सलाह दी। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मोतिहारी पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्र झूठ की यात्रा है। सीएम नीतीश कुमार हाईजैक हो चुके हैं। कुछ लोग दिल्ली में हैं और कुछ यहां पर हैं। अपने फायदे के लिए यहां पर सरकार चला रहे हैं। मुख्यमंत्री होश में नहीं है और वह निर्णय लेने लायक भी नहीं है। वह थक चुके हैं और रिटायर अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार सरकार चला रहे हैं। आरजेडी में नीतीश कुमार की वापसी पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई सवाल ही पैदा नहीं होता भाईसाहब. मीडिया वाले लगातार कहते रहते हैं कि नीतीश कुमार आएंगे। उन्हें एक जगह स्थित रहने दीजिए। लालू जी का अंदाज है, जब पत्रकार ने उनसे पूछा तो वह कह दिए। आप सभी जानते ही हैं।

प्रशांत किशोर के आमरण अनशन पर तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्रों की इच्छा थी कि इस आंदोलन का किसी भी तरह से राजनीतिकरण न हो। जब लाठीचार्ज हो गया तब यह कहां थे। अब आ रहे हैं। हम लोगों ने विधानसभा में इस मुद्दों को उठाया। छात्रों का सम्मान करते हुए हमने नैतिक समर्थन दिया। छात्रों के कहने पर हमने एक बार नहीं, दो बार मुख्यमंत्री को इस मामले को लेकर पत्र लिखा। विधानसभा में 28 नवंबर को महागठबंधन के लोगों ने इस मुद्दे को उठाया। लेकिन, इसे कुचलने की कोशिश हुई। यह बीपीएससी अभ्यर्थयिों का आंदोलन है और उनकी लड़ाई है। हमलोग उनके साथ हैं। छात्रों के साथ अन्याय हुआ है और जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हमलोग उनके साथ खड़े हैं।

प्रशांत किशोर सिर्फ एक्टिंग कर रहे हैं। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के आमरण अनशन के स्थान पर वैनिटी वैन के इस्तेमाल को लेकर तेजस्वी ने कहा कि वैनिटी वैन में तो अभिनेता और अभिनेत्रियां बैठते हैं।

ये भी देखें : Apara Ekadashi 2026: मई में कब है अपरा एकादशी? जानिए व्रत की सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय

Exit mobile version