Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nitish Kumar आज 26 हजार शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

January 13, 2024

Nitish Kumar आज 26 हजार शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 26 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके लिए गांधी मैदान में तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जिन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा वे बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा दूसरे चरण में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश के 16 जिलों के करीब 26 हजार शिक्षक गांधी मैदान में पहुंचेंगे और नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे। शनिवार को ही 24 जिलों में भी नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण में 1.22 लाख पदों पर प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए नियुक्ति निकाली गई थी, इसमें 94 हजार की संख्या में अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा प्रथम चरण के सप्लीमेंट्री में सफल हुए 2,727 अभ्यर्थी भी हैं, जिन्हें गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

14 जिलों के सभी नियुक्त शिक्षकों को पटना बुलाया गया है । इनमे सबसे अधिक सारण जिले के करीब 3,500 शिक्षक हैं। सभी जिलों से शिक्षकों को लाने के लिए यात्री बसों की व्यवस्था की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें