
गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम में 15 वर्ष के अपने शासनकाल के दौरान राज्य के स्वास्थ्य सेवा बजट से प्रति वर्ष 150 करोड़ रुपए ‘अपनी जेब में डाल लिए’। असम में 2,092 करोड़ रुपए की स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए शाह ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गो के लिए सस्ती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए काम करती है और उन्होंने राज्य की चिकित्सा सुविधाओं को गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों के बराबर लाने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत विस्मा सरमा की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा, 10 साल पहले असम की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था बदहाल थी क्योंकि कांग्रेस केवल अपने नेताओं के परिवारों की ‘आíथक सेहत’ को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने के उनके प्रयास में देश को ‘बदनाम’ करने के उनके कृत्यों का कोई भी भारतीय समर्थन नहीं करता।
उन्होंने नई दिल्ली में हाल में हुए एआई शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के ‘शर्ट उताकर’ विरोध प्रदर्शन करने और संसद भवन की सीढ़ियों पर ‘चाय-पकौड़ा’ खाने के लिए गांधी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, हम भी विपक्ष में थे और हमने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए थे, लेकिन इसके लिए एक सही मंच होता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...