Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीएम मोदी कितनी भी उपलब्धियां गिनाएं, आसमान छू रही महंगाई: कांग्रेस

September 12, 2023

पीएम मोदी कितनी भी उपलब्धियां गिनाएं, आसमान छू रही महंगाई: कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितनी भी बार उपलब्धियां गिनाएं, महंगाई आसमान छू रही है।‘ उन्होंने कहा कि सरकार कोई ठोस कदम उठाने के बजाय सिर्फ मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

एक्स पर एक पोस्ट में पार्टी के महासचिव रमेश ने कहा, ‘प्रधानमंत्री और उनका इकोसिस्टम चाहे कितनी भी उपलब्धियां गिनाएं, वास्तविकता यह है कि सरकार मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में विफल रही है। जरा इस रिपोर्ट को देखें – थाली‘ एक साल में 24 फीसदी महंगा हो गया है। उन्होंने एक समाचार रिपोर्ट संलग्न करते हुए कहा, ‘एक तरफ, बेरोजगारी रिकॉर्ड तोड़ रही है। दूसरी तरफ, मुद्रास्फीति आसमान छू रही है और कुछ ठोस उपाय करने के बजाय, सरकार केवल इन मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।‘ कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पर हमलावर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें